उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के महासचिव पद पर अलोक शर्मा विजय हुए

Pahado Ki Goonj

चुनावी समाचार उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के महासचिव पद पर अलोक शर्मा विजय हुए।

देहरादून ,उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के सघठन में 19 पदों पर पूर्व ही निर्विरोध  चुने गए

अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष-2 पद, संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्री, सह सचिव-2 पद, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी-2 पद, गढ़वाल मंडल संयोजक-3 पद, कुमाऊँ मंडल संयोजक- 3 पद, सोशल मीडिया प्रभारी।

आज, रविवार,१३ अक्टूबर, २०१९ को उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव कराये गए। चुनाव प्रक्रिया शहर के एक होटल में कड़ी सुरक्षा के बीच सुचारू रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई । विदित हो कि उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव केवल प्रदेश महासचिव पद के लिये कराये गए। अध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी १९ पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गये । निर्विरोध चुने गए १९ पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है: अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष-२ पद, संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्री, सह सचिव-२ पद, मीडिया प्रभारी-२ पद, गढ़वाल मंडल संयोजक-३ पद, कुमाऊँ मंडल संयोजक-३ पद, सोशल मीडिया प्रभारी। प्रदेश महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी, आलोक शर्मा एवं संजीव पंत चुनाव मैदान में थे।
सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तथा दोपहर 2 बजे तक चले  इस चुनाव में कुल 75.7 फीसदी मतदान हुआ । कुल 152 मतदाताओं में से 115 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। आज ही सायं 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 6 चरणों में कराई गई। अलोक शर्मा पहले ही चरण से लगातार बढ़त बनाये हुए थे। अलोक शर्मा को कुल 72 मत मिले जबकि संजीव पंत को 43 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अलोक शर्मा कुल 29 मतों प्रदेश महासचिव पद पर विजयी घोषित हुए। इसके उपरान्त सभी सफल प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिये गए । एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया।
चुनाव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न करने का पूरा श्रेय चुनाव अधिकारियों मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल को जाता है।

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी सदस्य:
शिव प्रसाद सेमवाल प्रदेश अध्यक्ष ,अलोक शर्मा प्रदेश महासचिव , मनोज इष्टवाल  वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण कोषाध्यक्ष
दीपक धीमान संगठन मंत्री, राजकुमार राना, विनय भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष,घनश्याम चन्द्र जोशी,सोमपाल सिंह प्रदेश सह सचिव, रजनीश सैनी ,स्वप्निल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ,अमित आनन्द प्रदेश सह संगठन मंत्री , आशीष नेगी, अमित अमोली प्रदेश मीडिया प्रभारी ,अनिल शाह, नविन चन्द्र जोशी, अंजू बिष्ट संयोजक कुमाऊँ मंडल एंव
 सुधीर पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, सबनम कुरैशी संयोजक गढ़वाल मंडल  को संघठन  की जुमेदारी दीगई है ।आज शरद पूर्णिमा वीमारी को दूर करती है आज  संघठन के चुनाव सम्पन हुये हैं । सभी के हित के लिए सुंदर कार्य होंगे ।देश दुनिया में संघठन को नजीर बनाने के लिए माँ शारदा,सरस्वती सद बुद्धि प्रदान करेगी यह विश्वास बनाये रखने के लिए संघठन जोश के साथ होश में रहते हुए आगे बढ़ेगा।

  

 

Next Post

मित्र पुलिस का एक और विडियो वायरल,खाकी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

तीर्थनगरी में किशोर को पीटा महिलाओं को दी गालियां देहरादून। तीन दिन में दूसरी बार उत्तराखंड की मित्र पुलिस गलत वजह से सुर्खियों में है। तीन दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा था जिसमें एक ठेली वाले की बेटी ने देहरादून में अपने पिता को पीटे […]

You May Like