उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट डा.आशीष चौहान ने विकास खण्ड में गावँ के विकास के लिए प्रशासक न्युक्त किये

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी,जिला मजिस्ट्रेट डा.आशीष चौहान ने उत्तराखण्ड शासन के पंचायतीराज अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायतों की समस्त शक्तियों कृत्यों और कर्तव्यों के सम्पादन/निर्वहन हेतु विकास खण्डों में कार्यरत सहायक विकास अधिकारियों एवं उनके समकक्ष अधिकारियों को न्याय पंचायतवार प्रशासक नियुक्त किए हैं। उन्होंने नियुक्त समस्त प्रशासकों को शासन की अधिसूचना में अंकित नियत तिथि आज से 15 जुलाई तक न्याय पंचायत के अन्तर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रशासक का कार्यभार अनिवार्य रूप से ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासकों के कार्यभार ग्रहण की सूचना संबंधित खण्ड विकास अधिकारी जिला पंचायतराज अधिकारी को तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट डा. चौहान ने विकास खण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत न्याय पंचायत 1- हर्षिल में विजय सिंह नेगी सहायक विकास अधिकारी, 2- बन्द्राणी में दिनेशचन्द्र जोशी सहायक खण्ड विकास अधिकारी, 3-सौरा में विजय सिंह नेगी सहायक विकास अधिकारी,4-गंगोरी में शैलेन्द्र पंवार सहायक विकास अधिकारी ,5- साल्ड में ज्योतिप्रसाद शाह सहायक खण्ड विकास अधिकारी ,6- मुस्टिकसौड़ में जितेन्द्र वर्मा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, 7- जोशियाड़ा में कुलदीप सिंह रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया हैं।

विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ में 1- जिब्या में हर्षमणी भट्ट सहायक विकास अधिकारी, 2-धारकोट में सत्यपाल सिंह बिष्ट सहायक विकास अधिकारी, 3- बड़ेथी में श्रवण सिंह चौहान सहायक खण्ड विकास अधिकारी, 4-चमियारी में सुधीर जोशी सहायक विकास अधिकारी, 5-तुल्याड़ा में नन्द किशोर सहायक खण्ड विकास अधिकारी, 6- खालसी में मानेन्द सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशासक नियुक्त किया हैं।

विकास खण्ड पुरोला में 1-खडक्यासेम में अनिल पंवार सहायक विकास अधिकारी, 2-चन्देली में सतीश कुमार सहायक खण्ड विकास अधिकारी, 3- गुन्दियाटगांव रूप सिंह असवाल सहायक विकास अधिकारी, प्रशासक नियुक्त किया हैं।

विकास खण्ड मोरी 1- नानेई में तेग सिंह रावत सहायक खण्ड विकास अधिकारी, 2- जखोल में मोनु कुमार सहायक विकास अधिकारी, 3- आराकोट में पवन पंवार सहायक विकास अधिकारी, 4-दोणी में धर्मदास आर्य सहायक विकास अधिकारी प्रशासक नियुक्त किया हैं।

विकास खण्ड नौगांव में 1- ढुईक में लोकेन्द्र सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, 2-गातू में चन्द्रपाल प्रभारी उद्यान सचल दल,3-गढ़ में टीकाराम खन्ना सहायक विकास अधिकारी, 4- तियां में अनूप थपलियाल प्रभारी उद्यान सचल दल, 5- नौगांव में सौदान सिंह सहायक कृषि अधिकारी, 6-तुनाल्का में सुनील सिंह रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, 7- नन्दगांव में राहुल कोहली कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, 8-वाडिया में आशीष खान कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई खण्ड, 9- गंगटाड़ी में विनय रावत प्रभारी उद्यान सचल दल,10-गडोली में शशिभूषण बिंजोला सहायक खण्ड विकास अधिकारी प्रशासक नियुक्त हैं।

विकास खण्ड डुण्डा 1-बड़ेथी में संदीप कोठियाल सहायक अभियंता ,2- नाकुरी में दाताराम गौड़ सहायक कृषि अधिकारी, 3-पीपली में संदीप सिंह राणा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी,4-गेंवला भण्डारस्यूं में हुकमलाल शाह सहायक विकास अधिकारी, 5-बड़ेथ विनोद सिंह रावत सहायक खण्ड विकास अधिकारी, 6-भेटियारा रोहताश सिंह चौधरी सहायक कृषि अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया हैं।

जिला मजिस्ट्रेट  चौहान ने सभी नियुक्त प्रशासकों को निर्धारित तिथि तक अपने-अपने न्याय पंचायत के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

जनहित में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला बन्द सरकार पुल का विकल्प जल्द ही तैयार कर लेगी-मुख्यमंत्री

देहरादून,राज्य सरकार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल का विकल्प जल्द ही तैयार कर लेगी। इसके लिए एक वैकल्पिक पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को लक्ष्मण झूला के संबंध में भेंट करने आई विधायक यमकेश्वर ऋतु खण्डूड़ी को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। […]

You May Like