मोदी मंत्रिमंडल में निशंक को बड़ा और अहम मंत्रालय, उत्तराखण्ड में ख़ुशी की लहर

Pahado Ki Goonj

मोदी मंत्रिमंडल में निशंक को बड़ा और अहम मंत्रालय, उत्तराखण्ड में ख़ुशी की लहर
देहरादून। मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है।अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.

इसके अलावा सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, पीयूष गोयल को रेल, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, रविशंकर प्रसाद को कानून, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है.
बता दें, गुरुवार शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. आज यानी शुक्रवार को शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी है. इस दौरान मोदी सरकार कई अहम फैसले ले सकती है.
मंत्रियों का नाम
किस मंत्रालय का दिया गया जिम्मा

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

2. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री) रक्षा मंत्रालय

3. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री) गृह मंत्रालय

4. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

5. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री) रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

6. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री) वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय

7. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

8. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री) कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय

9. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)
कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय

10. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

11. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री) विदेश मंत्रालय

12. रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री) मानव संसाधन विकास मंत्रालय

13. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय

14. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री) आदिवासी मामलों का मंत्रालय

15. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री) महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय

16. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय

17. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

18. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री) रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

19. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय

20. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री) अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

21. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री) संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय

22. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री) कौशल विकास

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में विधायक रावत ने किया चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में विधायक केदार रावत ने किया दंत शल्य चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन। बड़कोट / मदन पैन्यूली यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि मेरी प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, व सड़क है।विधायक आज यहाँ दयाराम सिंह रवालटा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बड़कोट में दन्त शल्य चिकिसा कक्ष […]

You May Like