सड़क दुर्घटना पर बैंक मैनेजर सलाह बहुमूल्य

Pahado Ki Goonj

सड़क दुर्घटना पर बैंक मैनेजर की सलाह

मारे गए टाटा सूमो ड्राइवर महादेव से एक दिन पहले
बैंक मैनेजर ने कहा था कि बीमा करा लो, उसने जबाब दिया
जिंदगी पड़ी है, अगले दिन वह चल बसा।

गरीब बेटी बबीता का उत्तराखण्ड
ग्रामीण बैंक पीपलमंडी (चिन्यालीसौड़ ) में खाता है उसके बैंक मैनेजर श्री अभिषेक पंवार ने बताया कि, टाटा सूमो गाड़ी का ड्राइवर श्री महादेव जगूड़ी( 36 )एक दिन पहले आया था।
मैनेजर ने महादेव से कहा, दुर्घटना बीमा करा दे। उनका जबाब था
काफी वक्त पड़ा है फिर कराउगा। अगले दिन वह सूमो दुर्घटना
में मारा गया। साथ मे बबीता के माता पिता भी।

बैंक मैनेजर पंवार कहते हैं कि, दुर्घटना बीमा में 500 रुपए सालाना देने थे। यदि महादेव का कराया होता। उसके परिवार को दस लाख मिलते। उसके चार बच्चे और पत्नी छूट गए हैं।
बड़ा वाला लड़का 12 साल का है। परिवार की स्थिति ठीक नहीं।
सहारा के नाम पर महादेव के पिता जीवित हैं।

हम बबीता, उसकी विक्लांग बहन, छोटे दो भाई की बात कर रहे हैं। उसकी शादी है। होनी चाहिए। कोशिश हो रही है। लेकिन
महादेव के बच्चों की तरफ तो ध्यान जा ही नहीं रहा है। उनका भी रो रो कर बुरा हाल है। उनके परिवार का वक्त ठहर सा गया है।
महादेव हर रोज बैंक आता था, ग्रामीणों की पास बुक इंट्री कराने। लेकिन उसने मैनेजर की बात नहीं मानी। जबकि,उसे ऑफर था।

मैनेजर से मैंने पूछा कि, दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी आना काना
करती है। भला 500 सौ में 10 लाख ?

गुसाईं जी यह स्कीम है केंद्र सरकार की। दुर्घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर, पंचनामा की कॉपी बीमा कंपनी, बैंक को
देनी पड़ती है। मैं जब पैठाणी, रुद्रप्रयाग में मैंने दिलाया।
बैंक वालों को जब कोई पूछता नहीं। जब जानकारी देनी है। तब लोग दिलचस्पी नहीं लेते हैं। सोचते हैं बैंक वालों का भला तो नहीं
हो रहा।

मैनेजर पंवार जी बताया, कि उन्होंने खुद का 50 लाख का दुर्घटना बीमा कराया है। हर साल 500 बीमा कंपनी को देता हूँ।

उन्होंने बताया कि, 330 रुपए सालाना में 18 से 49 वर्ष तक
नेचुरल डेथ, में तत्काल 2 लाख रुपए मिलते हैं।

हार्टअटैक बीमा में 12 रुपए सालाना में 2 लाख रुपए मिलते हैं।
मैनेजर ने बताया कि हम फ्री फ्री में धन चाहते हैं। कुछ बैंक,
बीमा कंपनी की औपचारिकताऐ करनी होती है। उन्होंने बताया
कि वे कुछ भी गिरवी नहीं रखते। सिर्फ कागज भर कर हमारे
पास रहता है।

मैनेजर ने यह भी बताया कि, ऐसी चीजें अखबार में नहीं आती है।
इसका स्पेशल कॉलम होना चाहिए। पहाड़ दुर्घटनाए होती रहती है।
पहले से संवेदनशील रहा है। जब घटना हो जाती है तब बीमा की याद आती है। पंवार कहते हैं यह अच्छी बात है कि आप गरीब लड़की की शादी करा रहे हैं। लेकिन कोई अब दूसरी बबीता न बने इसके लिये दुर्घटना बीमा होना जरूरी है।

500 रूपए, 330 रूपए, 12 रूपए, सालाना अधिक नहीं होते हैं।
यदि मैनेजर अभिषेक पंवार के सुझाव सही हैं तो सभी लोगों को
दुर्घटना बीमा कराना चाहिए, जो सड़कों पर चलते हैं।

आज दूसरे दिन गरीब बबीता के बैंक आकाउंट में आये पैसे
हम दिल से आभारी हैं।

Anand singh- 2100
Satish chand – 10000
Prashant NAUTIYAL- 2500
Hotel holiday – 5100
Subodh painuly-2100
Pankaj kumar- 1000
Akhilesh-100

द्वारा – शीशपाल गुसाईं
9412997700 Mobil nambar/ whatsapp
sheeshpal.gusain@gmail.com

Next Post

राम जी ने कहा हनुमान जी का कर्जा

रामजी लंका पर विजय प्राप्त करके आए तो, भगवान ने विभीषण जी, जामवंत जी, अंगद जी, सुग्रीव जी सब को अयोध्या से विदा किया।तो सब ने सोचा हनुमान जी को प्रभु बाद में बिदा करेंगे, लेकिन रामजी ने हनुमानजी को विदा ही नहीं किया,अब प्रजा बात बनाने लगी कि क्या […]