मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता को महावीर जयन्ती की बधाई दी है

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महावीर जयन्ती की बधाई दी है।
महावीर जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा को परम् धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का ज्ञान दिया। भगवान महावीर ने युवावस्था में ही सांसारिक माया-मोह, सुख और ऐश्वर्य छोड़कर सन्यास ग्रहण किया और अपना सम्पूर्ण जीवन संसार की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज को अहिंसा और त्याग के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धान्तों में विश्वशान्ति की प्रेरणा निहित् है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महावीर जयन्ती केवल एक पर्व या उत्सव ही नहीं बल्कि सत्य, सादगी, अहिंसा और पवित्रता का प्रतीक भी है। 
Next Post

लोकतंत्र को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी को क्यो नही आना चाहिए

एक कहावत है कि “बन्द है मुट्ठी तो लाख की। खुल गयी तो फिर खाक की।” इस कहावत का पुनर्पाठ करते हुए हम यह भी कह सकते हैं कि जब आप यह जानते हैं कि मुट्ठी में कांच का टुकड़ा छिपा हो औऱ भ्रम हीरे का हो रहा हो तो […]

You May Like