मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वतंता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये

Pahado Ki Goonj

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को बसंत विहार, देहरादून में स्वतंता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री परिपूर्णानंद पैन्यूली जी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक प्रखर वक्ता के साथ ही उन्होंने साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। आजादी के बाद उन्होंने सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किये। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ,पूर्व मंत्री हरवंश कपूर ,पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट , विबेकानंद खंडूरी ,यूकेडी के संरक्षक बीडी रतूड़ी, शहर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , डॉ वीरेन्द्र पैन्यूली, सम्पादक जीतमणि पैन्यूली, सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, पत्रकार चन्द्रशेखर पैन्यूली एंव परिवार के लोग ,रिश्तदारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस अबसर पर  परिपूर्णानंद पैन्यूली अमर रहे ,अमर रहे,जबतक सूरज चाँद रहेगा तबतक परिपूर्णानंद पैन्यूली का नाम रहेगा के नारो से आसमान गूंज गया।

 

Next Post

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने परेड ग्राउण्ड में भीम महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया

    देहरादून: राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने रविवार को परेड ग्राउण्ड में भीम महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित भीम महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि बहु-आयामी व्यक्तित्व के धनी संविधान रचियता बाबा साहब एक महान राजनीतिक नेता, इतिहासकार, […]