7 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री व गंगोत्री 9 केदारनाथ10बद्रीनाथ धाम के कपाट

Pahado Ki Goonj

7 मई को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट

 बडकोट / (मदन पैन्यूली) विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन 11:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे। इसका मुहूर्त नवरात्रि आरंभ के अवसर पर तय किया गया था। गुरुवार को यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जयंती का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया तथा गांव में यमुना शोभा यात्रा निकाली गई।
गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में स्थित यमुना मंदिर में यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व यमुनोत्री तीर्थपुरोहितों की उपस्थिति में विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल व प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 1:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे। इसी दिन शनिदेव की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। साथ ही गंगोत्री मंदिर के कपाट भी इसी दिन सात मई को दोपहर 11:30 बजे खुलेंगे। इस मौके पर मनमोहन उनियाल, प्यारेलाल उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, वेदप्रकाश उनियाल, प्रदीप उनियाल, विपिन उनियाल, कुलदीप उनियाल, अरविंद, चंडीप्रसाद, श्यामसुंदर, प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी श्रीबद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम के मंदिर खुलने की जानकारी दी है कि श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा 2019 कपाट खुलने की तिथियां
(1) श्री बदरीनाथ धाम 10 मई प्रात: 4 बजकर 15 मिनट
(2) श्री केदारनाथ धाम
9 मई प्रात: 5 बजकर 35 मिनट

श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा कपाट खुलने की तिथियां
(3) श्री गंगोत्री मंदिर 7 मई
(समय दिन में 11.30 बजे )


(4) श्री यमुनोत्री मंदिर 7 मई (समय दिन मे 1 बजकर 15 मिनट पर कपाट खुलेंगे)
 

Next Post

प्रताप नगर के भेलुन्ता के पास टाटा सुमो पलटी 5 घायल लंमगांव सरकारी अस्पताल बना रैफर सेंटर ।

प्रताप नगर ( चंद्रशेखर पैन्यूली)                        प्रतापनगर के भेलुन्ता गॉव के पास आज एक टाटासूमो खाई में गिरी,उसमे सवार 5 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए लम्बगॉव सरकारी अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों के आभाव में उन्हें उत्तरकाशी रेफर […]

You May Like