मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा नैन सिंह रावत विद्यालय का उच्चीकरण कराने पर आभार व्यक्त किया है

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा की गई घोषणा के तहत शासन द्वारा  नैन सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुल्हाड़, देहरादून का इण्टर स्तर पर उच्चीकरण करते हुए प्रधानाचार्य के एक व प्रवक्ता के 9 पदों के साथ ही कुल 12 पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। क्षेत्रीय जनता के हित में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री 
त्रिवेन्द्र ने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास एवं जनता की परेशानियों का निराकरण करना हमारा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  नैन सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुल्हाड़ के उच्चीकरण से क्षेत्र के छात्रों को सुविधा होगी। 
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रताप सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय उच्चीकरण होने से बुल्हाड़ सहित आसपास के दस गावों के सेकेड़ों छात्र-छात्राओं को इंटर तक पढ़ाई का घर के पास ही लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा त्यूणी तहसील के 27 राजस्व ग्रामों को चकराता तहसील में सम्मिलित करने के लिये भी मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर  पान सिंह राना,  विजयपाल सिंह रावत, बुल्हाड़ के प्रधान  बहादुर सिंह, देवीराम, श्री दान सिंह रावत, मातबर सिंह चैहान,  सूरतराम जोशी,  फतेह सिंह राणा, शूरवीर सिंह, अतुल चैहान उपस्थित थे। 
Next Post

अपने आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन विश्वविद्यालय लाय-मुख्यमंत्री

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आहवाहन किया कि राज्य के सभी इक्कतीस विश्वविद्यालय अपने-अपने आसपास के क्षेत्रों मंे सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन लाने के लिए शोध कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को विकास में राज्य सरकार का सहयोगी बनना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवतापूर्ण शिक्षा आज के समय […]