मुख्यमंत्री  से उत्तरांचल प्रेस क्लब के नव निर्वाचित सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब के नव निर्वाचित कार्यकारणी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने नव निर्वाचित कार्यकारणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मीडिया एक प्रकार से लोकतंत्र का प्रहरी भी है। उन्होंने कार्यकारणी के सदस्यों से अपेक्षा की कि सरकार द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं को स्वस्थ पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने में मददगार बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि संचार क्रांति के इस दौर में मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आम जनता का भरोसा व विश्वास भी मीडिया के प्रति बढ़ा है। इससे जनजागरूकता के प्रसार में भी मदद मिलती है। उन्होंने मीडिया के सकारात्मक सहयोग की भी अपेक्षा की।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष  विकास धूलिया ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश हित में की गई पहलों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित आम जनता के हित से जुड़े कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में उनका सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के निर्धारित मानकों के तहत समाज को सही तथ्यों की जानकारी उपलब्ध कराना पत्रकारिता का दायित्व भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया। 
इस अवसर पर प्रेस क्लब के महामंत्री  संजय घिल्डियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष   देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष   के.एस. बिष्ट, कोषाध्यक्ष   प्रवीन बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार   रवीन्द्र बर्थवाल, श्भूपेन्द्र कण्डारी, जितेन्द्र अंथवाल के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यगण एवं मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर  दर्शन सिंह रावत उपस्थित थे। 
Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया ने भेंट की

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया ने भेंट की। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुश्री कनुप्रिया हिंदू वैदिक परंपराओं के  सोलह  संस्कारों पर एक अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म बना रही हैं। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने सुश्री कनुप्रिया द्वारा उत्तराखंड में उक्त अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के […]

You May Like