यमुना गैस एजेंसी को बन्द करने के आदेश पर व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

Pahado Ki Goonj

यमुना गैस एजेंसी को बन्द करने के आदेश पर व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी ।

बडकोट(मदन पैन्यूली)- उत्तरकाशी बड़कोट में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति करता यमुना गैस सर्विस को गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा 1 जनवरी 2019 से बन्द करने के आदेश से यहाँ स्थानीय ब्यापार मण्डल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में खासा आक्रोश व्याप्त है।ब्यापार मण्डल बडकोट के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, ने गैस एजेंसी को बन्द करने के फैसले को वापस न लेने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के विरुद्ध बाजार बन्द कर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
दरसल बडकोट नगर पालिका क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से भारत गैस की सफ्लाई का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम की यमुना गैस सर्विस के पास है।जिसका कार्यालय बड़कोट में स्थित है।यमुना गैस सर्विस के पास इस समय ढाई हजार के करीब गैस उपभोक्ता पंजीकृत है।जिनमे बड़कोट नगर सहित, नौगांव, खरादी, हनुमानचट्टी ,सरनोल, गडोली क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं।एजेंसी का गोदाम नौगांव में स्थित है।लेकिन आज अचानक से एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपभोक्ता भड़क गए।जब मीडिया व ब्यापार मण्डल के प्रतिनिधि स्थानीय गैस एजेंसी के कार्यालय में वास्तविक स्थिति को जानने गए तो हकीकत सामने आई।यमुना गैस सर्विस को एक जनवरी से बन्द करने सम्बंदि एक आदेश कार्यालय पर चस्पा किया गया है।जिसमे गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबन्धक विपणन/प्रबंधन बी एल राणा के द्वारा यमुना गैस सर्विस के स्थानीय प्रभारी को एक जनवरी से एजेंसी बन्द करने के निर्देश दिए गए हैं।एजेंसी बन्द करने का कारण घाटे में होना बताया गया है।गैस एजेंसी के बन्द करने के आदेश से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।तथा ब्यापार मण्डल ने एजेंसी बन्द होंने की स्थिति में गढ़वाल मंडल विकास निगम के विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी है ।

Next Post

सीएम एप लॉन्च का सफलता पूर्वक एक वर्ष

देहरादून। गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवाद के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जनता के साथ जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में 1 साल पहले 15 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता से […]

You May Like