राज्य की जनता राज्य विरोधी शक्तियों के खिलाफ सशक्त राजनीति विकसित करने के लिए एकजुट होना चाहिए : पीसी तिवारी

Pahado Ki Goonj

संघर्ष स्थल पर 84वाँ दिवस

*राज्य की जनता को एकजुट होकर गैरसैंण विरोधी, राज्य विरोधी शक्तियों के खिलाफ सशक्त राजनीति विकसित करने के लिए एकजुट होना चाहिए : पीसी तिवारी*

देहरादून 09 दिसम्बर 2018| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के मंच पर पहुंचकर आज उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने गैरसैंण आंदोलनकारियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है| उन्होंने गैरसैंण प्रतिक्रिया पुस्तिका में दर्ज कर कहा है कि गैरसैंण उत्तराखंड राज्य की आत्मा है, जिसके साथ कांग्रेस, भाजपा जैसे दलों द्वारा लगातार छल किया जा रहा है | उन्होंने अपने दर्ज बयान में कहा है कि स्थाई राजधानी के सवाल पर विधानसभा सत्र में निर्णय की प्रक्रिया शुरु न करना दुर्भाग्य पूर्ण है| श्री तिवारी ने लिखा है कि राज्य की जनता को एकजुट होकर गैरसैंण विरोधी, राज्य विरोधी शक्तियों के खिलाफ सशक्त राजनीति विकसित करने के लिए एकजुट होना चाहिए| यही समय की मांग है| उन्होंने बयान में लिखा है कि *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* द्वारा जलाई गई अलख सराहनीय है|
*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के मंच पर पहुंचे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष से गहन विमर्श व मंत्रणा की गई और गैरसैंण पर व्यापक व  आर-पारका आंदोलन छेड़ने पर ठोस सहमति बनी| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के मंच पर श्री पीसी तिवारी जी’ से विमर्श व मंत्रणा करने वालों में मदन सिंह भंडारी, मनोज ध्यानी, प्रदीप कुकरेती, सोहन सिंह, किरण किशोर रहे| आज संघर्ष स्थल पर जारी 84वाँ दिवस का धरना पर बैठने वाले अभियान कर्मियों में  मनोज ध्यानी, मदनसिंह भंडारी, कृष्ण काँत कुनियाल, सुरेश नेगी, सुभाष रतूडी, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, नीरज गौड़, सुशील सैनी, भूमेश डिमरी, जबर सिंह पावेल, संजय थपलियाल, सुमन डोभाल काला, भुवन जोशी  आदि  रहे।  हिन्दूस्थान की खबर

Next Post

लोकतंत्र में मानवाधिकारों की रक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण है-त्रिवेंद्र सिंह

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश  के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि लोकतंत्र में मानवाधिकारों की रक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मानवाधिकारों के प्रति सजगता से कार्य करना समय की जरूरत बतायी है। विश्व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा है […]

You May Like