गैरसैंण के सम्बंध में  उत्तराखंड के नागरिक का पत्र

Pahado Ki Goonj

गैरसैंण के सम्बंध में  उत्तराखंड के नागरिक का पत्र

दोस्तो नमस्कार
आज अखबारों में मैने पढ़ा कि कांग्रेस ने गैरसैंण पर सही जवाब नही मिलने पर सदन से वाकआउट किया। इंदिरा हृदयेश (दादी) ने गैरसैंण पर जवाब मांगा तो प्रकाश पंत (ताऊ से दादा की उपाधि की ओर अग्रसर) ने कहा कि गैरसैंण को स्मार्ट सिटी बना रहे है ।। मैं पूछना चाहता हूं कि ये केंद्र में मोदी फेंकू की तरहः जुमले बाजी क्यो कर रहे ।? मोदी बाबा ने कितने स्मार्ट सिटी बना लिये जो अब तुम बनाओगे।। और इंदिरा दादी जो कल तक गैरसैंण की विरोधी थी आज अचानक कैसे गैरसैंण की याद आई।।। आखिर कंबल दान होने के बाद इंदिरा दादी को गर्मी कैसे छा ही गई? दोस्तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टिया दोगले चरित्र की है इनको उत्तराखंड की सत्ता से बेदखल करने का समय आचुका है।। इनको रिटायर करने का वक्त आगया है पिछले 18 वर्षों में इन्होंने प्रदेश को लूटा है ।। और जनता के सर 50 हजार करोड़ का कर्ज भोज इन्होंने दे दिया है।। बाहरी लोगों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है आज गढ़वाल कुमाऊँ के लोग अपने अपने ही प्रदेश में अपने को प्रवासी महसूस कर रहे है।। सरकार और इन दोनों पार्टियों में बाहरी लोग बड़े बड़े पदों पर विराजमान है।। किसी भी सरकारी विभाग में देख लीजिए सब बाहर के लोग बैठे है।।
दोस्तो वही दूसरी तरफ मदन कौशिक जो कि प्राइवेट मेंबर बिल लेके आया था जिसका प्रीतम सिंह जैसे फिस्सडी नेताओ ने विरोध किया और आज गैरसैंण पर सरकार से स्पष्टता मांग रहे वही दूसरी ओर जब मदन कौशिक विपक्ष में थे तब बिल ले आये आज सरकार में है तो इनको सांप सूंघ गया ।।
इससे साफ पता चलता है कि सत्ता मिलने से पहले गैरसैंण इनका प्यारा रहता है और जैसे ही सत्ता में आते है गैरसैंण इनके लिए गैर हो जाता है।। दोनों ही पार्टियां अपने अपने खजाने भरते है और जनता को बेवकूफ बनाते है।। ये दोनों ही पार्टिया पहाड़ विरोधी है माफिया की तरहः काम करते है और बाहर के लोगो को फायदा पहुंचाते है ।। और आज पहाड़ में महिलाओं के प्रसव तक के लिए इंतजाम नही है सड़कों पर महिलाओं और बच्चों की मौते हो रही है।। छात्र आंदोलन रत है छात्रों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है । वेरोजगारो कि फौज तैयार हो रही है लाखों युवा रोजगार की आस में है जगह जगह धरना आंदोलन कर रहे है।। आखिर ऐसा क्यों ?

दोस्तो इनको बिजनौर और सहारनपुर की चिंता तो है लेकिन पहाड़वासियों की नही।।
अब समय आगया है जब इस सिस्टम को बदलने के लिए प्रदेश और प्रदेश की जनता के भविष्य के लिए हमे आगे बढ़ना होगा और सिस्टम का पार्ट होना होगा। छेत्रिय संगठन बनाने होंगे।। गढ़वाल और कुमाऊँ के लोगो के लिए हिमालयी राज्य के भविष्य के लिए। सभी पहाड़वासियों को एक होना होगा ।। जब तक उत्तराखंड में पहाड़वाद नही फैलेगा तब तक इस प्रदेश का भला नही हो सकता इसलिए हम सभी पहाड़ वासियो को पहाड़ी संगठन बना कर गैरसैंण को राजधानी बनाना होगा ।। और इसके लिए सभी को बलिदान के लिए तैयार रहना होगा।।।

जय गैरसैंण
मदन भंडारी
गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान
संघर्ष स्थल देहरादून

Next Post

राज्य की जनता राज्य विरोधी शक्तियों के खिलाफ सशक्त राजनीति विकसित करने के लिए एकजुट होना चाहिए : पीसी तिवारी

संघर्ष स्थल पर 84वाँ दिवस *राज्य की जनता को एकजुट होकर गैरसैंण विरोधी, राज्य विरोधी शक्तियों के खिलाफ सशक्त राजनीति विकसित करने के लिए एकजुट होना चाहिए : पीसी तिवारी* देहरादून 09 दिसम्बर 2018| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के मंच पर पहुंचकर आज उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी […]

You May Like