मजबूत इरादों के साथ जारी है गैरसैंण स्थाई राजधानी का आंदोलन

Pahado Ki Goonj

 

_*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का संघर्ष स्थल, परेड ग्राउंड पर 76वाँ दिवस*_

मजबूत इरादों के साथ जारी है गैरसैंण स्थाई राजधानी का आंदोलन

देहरादून (*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, संघर्ष स्थल (हिन्दी भवन के समक्ष) 01 दिसम्बर 2018|
आज परेड ग्राउंड स्थित संघर्ष स्थल पर *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का 76वाँ दिवस का धरना कार्यक्रम *जनसंगठनों की महापंचायत* आयोजित करने हेतु जनगीत का तैयारी में आंदोलनकारी लगे रहे| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का कहना है कि
एक शानदार जन आंदोलन की ओर कदमताल करने लगा है अभियान| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने आज कहा कि प्रदेश सरकार अस्थायी राजधानी में अवैधानिक विधानसभा में बैठी हुई है क्योंकि वर्तमान विधानसभा रिस्पना नदी के तट पर अतिक्रमण क्षेत्र में ही बनी हुई है| यह पूर्णत: अनैतिक व गैर सिद्दांतिक है| *गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान* ने कल होने वाली *जनसंगठनों की महापंचायत* की तैयारी भी पूर्ण कर ली है| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने *जनसंगठनों की महापंचायत* के संयोजक मंडल के सदस्यों ने आज बैठक कर कल की महापंचायत की सफलता के लिए भी बैठक की जिसमें मदन सिंह भंडारी, सचिन थपलियाल, बॉबी पंवार, प्रकाश गौड़, अंकित बिष्ट और सुभाष रतूडी उपस्थित रहे| गैरसैंण अभियान ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश की स्थाई राजधानी आंदोलन की पूर्ण कमान युवाओं को सौंपकर प्रखर आंदोलन के तेवर की झलक दी है| आज 76वाँ दिन के धरना में उपस्थिति देने वालों में *मनोज ध्यानी, उपेन्द्र सिंह चौहान, एन. एन. भट्ट, कैलाश जोशी ‘अकेला’, इंजीनियर आनंद प्रकाश जुयाल, यशवीर आर्य, एन. एन. भट्ट, चंद्रभानू भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल (मु. सं), संजय थपलियाल, कृष्ण काँत कुनियाल, श्रीमती सुमन डोभाल काला, श्रीमती ज्योत्सना असवाल, भुवन चंद्र जोशी, वीरेन्द्र सिंह रावत, सुभाष रतूडी, राजपाल सिंह असवाल, आचिन बहुगुणा, किरण किशोर भंडारी, सोहन सिंह रावत, श्रीमती कुसुम कंडाल भट्ट, पंकज कंडवाल, हर्ष मैंदोली, प्रदीप कुकरेती, श्रीमती सुलोचना भट्ट, सुरेश नेगी, मनमोहन लखेडा,जीतमणि पैन्यूली,सुरेन्द्र सिंह रावत, रंजीत चंद्र, विनीत, देवेन्द्र चमोली, अनिल बर्थवाल, राकेश कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Next Post

पाकिस्तानी प्रोजेक्ट भारतविरोधी आतंकवाद और 26/11 के आतंकी हमले की दसवीं बरसी

पाकिस्तानी प्रोजेक्ट भारतविरोधी आतंकवाद और 26/11 के आतंकी हमले की दसवीं बरसी पर विशेष- पूरे देश में दस साल पहले बम्बई में हुये आतंकी हमले की दसवीं बरसी पर इस घटना में मारे गये लोगों को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें याद किया गया और इसकी पुनरावृत्ति न होने के […]

You May Like