अस्पताल से ईलाज करवा धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य संयोजनकर्ता लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल का पुष्प गुच्छ ,मालाओं से किया स्वागत

Pahado Ki Goonj

*गैरसैंण राजधानी बनाने को एक चुनौती का तरह से लेते हुए, गैरसैंण को दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने की कवायद शुरू की जाए : साहित्यकार सुरेन्द्र सिंह पुण्डीर*

*अस्पताल से ईलाज करवा आज धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य संयोजनकर्ता लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल| पुष्प मालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया आंदोलनकारियों ने स्वागत*

*तीसरा मोर्चा के मेयर प्रत्याशी जगमोहन मेहंदीरत्ता भी रहे उपस्थित*

*देहरादून* _(गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान संघर्ष स्थल से)_ *25.10.2018* |

‘गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान’ द्वारा प्रारंभ धरना कार्यक्रम आज 39वें दिवस भी पूर्ववत जारी रहा| गैरसैंण को पूर्णकालिक व स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर जारी धरना कार्यक्रम को समर्थन देने पहुंचे *मसूरी से आए साहित्यकार सुरेन्द्र सिंह पुण्डीर* ने गैरसैंण को राजधानी बनाने के आंदोलन को सही दिशा में चलाया जा रहा आंदोलन बताया| सुरेन्द्र पुण्डीर ने कहा कि गैरसैंण राजधानी बनने से उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास सम्भव होने लगेगा क्योंकि व्यवस्था के सभी अंग उन बिन्दुओं से परिचित होंगे जो कि पहड़ों की ज़िन्दगी को विषम बनाते हैं| सुरेन्द्र पुण्डीर ने कहा कि गैरसैंण राजधानी बनाने को एक चुनौती का तरह से लेते हुए गैरसैंण को दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने की कवायद शुरू करनी चाहिए| उन्होंने कहा कि गैरसैंण पलायन की समस्या का भी बड़ा हल है|
इस बीच दोपहर बाद *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान*
के मुख्य संयोजनकर्ता लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल महंत इंद्रेश अस्पताल से ईलाज के बाद आज पहली बार धरना स्थल पहुंचे| उनके धरना स्थल पर पहुंचने पर सभा स्थल गैरसैंण के पक्ष में नारों से गूंज उठा| धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों ने लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल का पुष्प मालाओं व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया| इस अवसर पर *मनोज ध्यानी, मदन सिंह भंडारी, बीरेन्द्र सिंह रावत, पीसी थपलियाल, श्रीमती सुमन डोभाल काला, हर्ष मैंदोली, उपेन्द्र चौहान, तीसरा मोर्चा के मेयर प्रत्याशी जगमोहन मेहंदीरत्ता, कृष्ण काँत कुनियाल, गुणानन्द जखमोला, शिवप्रसाद सती* आदि मौजूद रहे| *श्री लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल* ने धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कहा कि गैरसैंण स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाने की मांग की लड़ाई उत्तराखंड आंदोलन की तरह वृहद आंदोलन का रूप अख्तियार करेगी| इस अवसर पर मौजूद रहे *तीसरा मोर्चा के मेयर प्रत्याशी जगमोहन मेहंदीरत्ता* ने कहा कि देहरादून को आए दिन के चक्का जाम से छुटकारा दिलाना है तो गैरसैंण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाना होगा| उन्होंने कहा कि जनता को इस बार का जनादेश गैरसैंण पक्षधर ताकतों को देना चाहिए| उन्होंने कहा कि मैं स्वच्छ राजनीति को आगे बढ़ाते हुए देहरादून की बेहतरी व स्थाई राजधानी के हल के लिए पूरी शिद्दत से लडूंगा|
वहीं दूसरी ओर *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने आज पंचेश्वर से प्रारम्भ हो व उत्तरकाशी में जाकर संपन्न हुई *जनसंवाद यात्रा* पूरा करने वाले अभियान दल के सदस्यों को अभार व्यक्त किया

वहीं दूसरी ओर *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने आज पंचेश्वर से प्रारम्भ हो व उत्तरकाशी में जाकर संपन्न हुई *जनसंवाद यात्रा* पूरा करने वाले अभियान दल के सदस्यों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि गैरसैंण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाने को लेकर प्रदेश में विभिन्न संगठनों व दलों द्वारा अभियान रचे जा रहे हैं, जो कि इस उद्देश्य के लिए बेहद सकारात्मक संदेश है| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ऐसे सभी आंदोलन व अभियानों को बिना शर्त अपना समर्थन प्रदान करती रही है व भविष्य में भी करेगी जो गैरसैंण को राजधानी बनाने के लेकर रचे जाएंगे| वक्तव्य में कहा गया है कि हम सभी, बहुत शीघ्र स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी गैरसैंण बनाने का सपना, मिलकर साकार कर सकेंगे|
आज धरना पर बैठने वालों व धरना को समर्थन करने पहुँचें लोगों में *लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, श्रीमती सुमन डोभाल काला, हर्ष मैंदोली, उपेन्द्र चौहान, मनोज ध्यानी, जगमोहन मेहंदीरत्ता, कृष्ण काँत कुनियाल, रघुवीर बिष्ट, मसूरी से आए साहित्यकार सुरेन्द्र पुण्डीर, मदन सिंह भंडारी, बीरेन्द्र सिंह रावत, रूपेन्द्र रावत, सुभाष रतूडी, भुवन चंद्र जोशी, देवेन्द्र कपरुवाण, राकेश चन्द्र सती, जबरसिंह पावेल, पीसी थपलियाल, गुणानन्द जखमोला, भूपेश थपलियाल, शिवप्रसाद सती* आदि उपस्थित 

Next Post

नगर पालिका परिषद बड़कोट अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने कृष्णा राणा को बनाया समर्थित प्रत्याशी ।

नगर पालिका परिषद बड़कोट अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने कृष्णा राणा को बनाया  समर्थित प्रत्याशी । मदन पैन्यूली / बड़कोट।  नगर पालिका बडकोट के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जशोदा राणा का नाम खारिज होने के बाद कृष्णा राणा को समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया […]

You May Like