सेम नागराजा की डोली यमनोत्री से स्नान कर पहुंचेगी गंगोत्री धाम

Pahado Ki Goonj

टिहरी गढ़वाल रैका पट्टी के ओखला गांव से सेम नागराजा की डोली यमनोत्री से स्नान कर पहुंचेगी गंगोत्री धाम ।

मदन पैन्यूली / बडकोट। टिहरी गढ़वाल के ओखला गांव से सेम नागराज देवता की डोली यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए निकली है। यमुनोत्री धाम में पहुंचकर सेम नागराज की डोली के साथ देवता के पश्वाओं सहित श्रद्धालुओं ने यमुना में श्रद्धा की डुबकी लगाई तथा मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।ओखला गांव से सेम नागराजा की डोली पहली बार गुरुवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंची। जहां सेम नागराजा की डोली ने यमुना में स्नान किया। डोली के साथ-साथ अन्य श्रद्धालुओं ने भी यमुना स्नान किया जिसके बाद यमुनोत्री मंदिर में मां यमुना के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मां यमुना का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की मां यमुना से कामना की। यमुनोत्री धाम की यात्रा से वापस लौट कर गुरुवार को देर शाम बड़कोट में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी की अगुवाई में नगर वासियों ने सेम नागराजा की डोली का भव्य स्वागत किया तथा लोगों ने सेम नागराजा का आशीर्वाद लिया। वहीं शुक्रवार को सुबह सेम नागराजा की डोली बड़कोट से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल ओखला ग्राम प्रधान चंदन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजयपाल सिंह रावत ने बताया है कि ओखला से सेम नागराजा की डोली दो धाम की यात्रा के लिए निकली हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पूरी कर अब गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले हैं। जिसके बाद गांव में पहुंचकर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेम नागराज की डोली पहली बार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई है। सेम नागराजा की इस यात्रा के इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, धनवीर रावत, शंभू सिंह, कृपाल सिंह धनाई, गोपाल सिंह धनाई, वीर सिंह, विक्रम सिंह धनाई आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।।

Next Post

17 घण्टे पहले से खबर चल रही है,इंटरनेट यूज करने मे यूजर्स को परेशानी हो सकती है

इंटरनेट यूज करने मे यूजर्स को अगले 48 घंटे के अंदर परेशानी हो सकती है। रूस टूडे की एक रिपोर्ट मे कहा गया है कि 48 घंटों तक पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस रिपोर्ट के बाद से इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के बीच खलबली मच गई है। […]

You May Like