उत्तरकाशी बड़कोट में अध्यक्ष पद का छह छह माह का कार्यकाल रहेगा 

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी बड़कोट में अध्यक्ष पद का छह छह माह का कार्यकाल रहेगा 

मदन पैन्यूली बड़कोट उत्तरकाशी । — राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं अध्यक्ष पद पर आशीष पंवार तथा धनवीर सिंह को बराबर मत पड़ने से दोनों को छह छह माह के लिए अध्यक्ष पद पर काबिज रहना होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद पर नितेश कुमार का एक ही नामांकन होने से निर्विरोध घोषित किया गया।

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आशीष पवार को 120 तथा आरबीपी के धनवीर सिंह को भी 120 मत पढ़ने से नतीजा टाई हो गया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अध्यक्ष पद पर नतीजा बराबर रहने के कारण दोनों का छह छह माह का कार्यकाल रहेगा। वही सचिव पद पर राकेश राणा 244 मतों के साथ विजय घोषित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कुमारी बालिका को 129 मतों से पराजित किया। सह सचिव पद पर 183 मतों के साथ तनोज सिंह विजय घोषित हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मोहन सिंह को 38 मतों से पराजित किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार 222 मतों के साथ निर्वाचित घोषित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विपिन को 83 मतों से पराजित किया। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर जसपाल को 48 मत पड़े तथा निकटतम रोशन जगेडा को 43 मत पड़े। जसपाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पार्वती को 7 मतों के अंतर से पराजित किया। वही उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी का नामांकन होने से निर्विरोध घोषित किया गया।

महाविद्यालय में  छात्र संघ चुनाव के समस्त पदों पर  हुए मतों की मतगणना के बाद महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डॉक्टर विजय बहुगुणा ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि  अध्यक्ष पद पर  दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने से  दोनों का  छह छह माह का कार्यकाल रहेगा। पहले छह माह के कार्यकाल के लिए  लॉटरी डाली गई है। जिसमें  पहले छह माह तक आशीष पंवार अध्यक्ष रहेंगे तथा उसके बाद छह माह के लिए धनवीर सिंह अध्यक्ष पद पर काबिज होंगे। जिसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एके तिवारी ने विजय प्रत्याशियों को एक सादे समारोह में विजय प्रत्याशियों से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद विजय प्रत्याशियों तथा समर्थकों ने बड़कोट से नगर में विजयी जुलूस निकाला।
तथा राजकीय महाविद्यालय पुरोला के छात्र संघ चुनाव में भारी कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह मतदान शुरू हुआ। दोपहर बाद दो बजे से मतगणना शुरू हुई व चार बजे परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष व सचिव पद पर एवीबीपी का कब्जा रहा है जबकि एनएसयूआई के उमीदवार विकास विश्वकर्मा को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर प्रदीप रावत को 247
गौतम चौहान कोषाध्यक्ष 254 सह सचिव पद सोनिका 319 विश्व विद्यालय प्रतिनिधि अभिशेख 143 मत पा कर विजय घोषित किये गये। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश प्रसाद, महा सचिव सुभाष कुमार व विश्व विधालय छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए रोशनी को निर्विरोध चुना गया प्राचाय डॉ0गणेश रतूडी ने मतगणना के बाद चुनाव परिणामो की घोषणा की व बाद में विजय छात्रों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आर्यन ग्रुप का रहा दबदबा आर्यन ग्रुप से अध्यक्ष पद पर अलोक जुगला ने बाजी मारी ।

Next Post

अध्यापिका अंजली रतूड़ी एंव नीलम पैन्यूली को उत्कृष्ट कार्यो हेतु किया सम्मानित

अध्यापिका अंजली रतूड़ी ,नीलम पैन्यूली को उत्कृष्ट कार्यो हेतु किया चन्द्रशेखर पैन्यूली देहरादून :शिक्षक दिवस हमारे गांव लिखवार गावं  टेहरी जनपद के लिए विशेष खास रहा है,क्योंकि गाँव की दो बहुएं सम्मानित हुई, चमोली जनपद के नारायबगड़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपता की अध्यापिका श्रीमति अंजली रतूड़ी को उत्कृष्ट […]