हड़बड़ी में 108 कर्मचारियों का हित भूली सरकार:नेगी

Pahado Ki Goonj

हड़बड़ी में 108 कर्मचारियों का हित भूली सरकार:नेगी

देहरादून / 108 कर्मचारियों के समर्थन में आया जन संघर्ष मोर्चा
देहरादून।28 दिनों से अपनी नौकरी को लेकर आंदोलित जीवनदायिनी 108 सेवा के कर्मचारियों को जन संघर्ष मोर्चा ने अपना समर्थन दे दिया है। धरना स्थल पर नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारियों की पीड़ा पर बोलते हुए मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि लगभग 10-11 वर्षों से 108 आपात सेवा में अपनी सेवा दे रहे लगभग 700-800कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा कर सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है।नेगी ने कहा की इस दूरदर्शी सरकार ने जिस कैंप (कैम्प)संस्था को ठेका दिया है, उनको इस शर्त के साथ ठेका दिया जाना चाहिए था कि जीवीके (पूर्व में कार्यरत संस्था) के कर्मचारियों को ही प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जाएगा लेकिन सरकार अपनी मनमाफिक संस्था को ठेका देने की हड़बड़ी में इन गरीब कर्मचारियों का हित ही भूल गई।नेगी ने कर्मचारियों को सलाह दी कि अपने आंदोलन जारी रखते हुए सरकार द्वारा किए गए ठेके की अनियमितता को लेकर माननीय न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएं। धरना स्थल पर मोर्चा के उपाध्यक्ष विजय राम शर्मा ,दिलबाग सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Next Post

भीम अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का किया प्रयास

Post Views: 409

You May Like