वन-वे-ट्रैफिक के खिलाफ व्यापारियों के खोला मोर्चा

Pahado Ki Goonj

देहरादून। घंटाघर के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किए गए वन वे-ट्रैफिक के विरोध में शनिवार को व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए। व्यापारियों के मुताबिक घंटाघर के आसपास पूरी तरह से वन-वे ट्रैफिक और वाहनों की पार्किंग बंद कर देने से उनका पूरा व्यापार चैपट हो गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के बजाय सड़कों पर मनमर्जी का वन-वे ट्रैफिक लागू कर न सिर्फ जनता को परेशानी में डाल रही है, बल्कि व्यापारियों का धंधा भी चैपट किया जा रहा। व्यापारियों ने इस बात की चेतावनी दी है कि अगर पहले की तरह यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं होती है तो सोमवार से अनिश्चितकाल प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं व्यापारी के समर्थन में राजपुर भाजपा विधायक खजान दास ने भी माना कि इस तरह के वन वे-ट्रैफिक डायवर्जन से जनता और व्यापारियों को खासी परेशानी हो रही है। विधायक ने कहा कि यह मामला दिनोंदिन चलने के कारण बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में वह जनता व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे। देहरादून शहर के बीचोंबीच घंटाघर, चकराता रोड, गांधी रोड, बुद्धा चैक, द्वारका स्टोर, लैंसडाउन चैक, दर्शन लाल चैक जैसे तमाम बाजार से जुड़े मार्ग लंबे होने के चलते जहां दिनभर हजारों वाहन सड़कों पर रेंगने को मजबूर हैं, तो वहीं व्यापारी भी इस तरह की व्यवस्था बनने से नाराज दिख रहे हैं।

Next Post

ठंड से श्रमिक की मौत

हल्द्वानी। लाल कुआं थाना क्षेत्र में एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक गोला नदी में खनन कार्य में लगा हुआ था। वहीं श्रमिक की मौत की खबर से वन विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया श्रमिक की मौत का कारण ठंड को बताया जा […]