देहरादून: वकील ने किया महिला डॉक्टर से दुष्कर्म , मांगी थी मदद

Pahado Ki Goonj

देहरादून: प्रदेश की राजधानी में अपराध और दुष्कर्म की अनेको घटनाएं प्रकाश में आ रही है। एक और दुष्कर्म का मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र का एक महिला डॉक्टर से रैप का मामला प्रकाश में आया है।महिला का आरोप है कि एक वकील उसको घुमाने के लिए मसूरी व अन्य स्थानों पर ले गया और वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया।पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच महिला दारोगा मीना आर्य को सौंपी गई है।जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर थाना पटेलनगर पुलिस ने आरोपी वकील जितेंद्र के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी के थाना पटेलनगर क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर का छह माह पहले अपने डॉक्टर पति के साथ झगड़ा हो गया था और मामला तलाक तक पहुंच चुका था। इस कारण महिला डॉक्टर ने अपने बच्चों को हक दिलाने के लिए जितेंद्र नाम के वकील से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी वकील से महिला डॉक्टर केस के सिलसिले में अक्सर मिलने लगी।

डॉक्टर का आरोप है कि इसी दौरान वकील ने उसे अपने झांसे में लिया और भरोसा जीतकर उसे घुमाने के बहाने मसूरी सहित विभिन्न जगहों पर ले गया। जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस प्रकार की घटनाएं रोज बढ़ती जा रही है।

Next Post

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अध्यक्षता की

मुख्य सचिव श उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज सचिवालय में चार धाम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यदायी विभाग तथा प्रशासन के बीच अनावश्यक पत्राचार न करें। उन्होने कार्य व जनहित में सीधे […]

You May Like