गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए :जमीयत उलमा-ए-हिंद

Pahado Ki Goonj

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाले कानून की मांग करते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा, “हम सरकार के साथ हैं। उन्हें गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून बनाना चाहिए। हम इसका समर्थन करते हैं। इसी प्रकार से लोगों के जीवन को बचाया जा सकेगा।” उन्होंने कहा, “गौरक्षक विश्वास का लाभ उठा रहे हैं। वे लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं, मार रहे हैं, उनसे लूटपाट कर रहे हैं और यहां तक कि धर्म के नाम पर हत्याएं कर रहे हैं।”

मदनी ने कहा, “अगर लोग कानून को अपने हाथ में ले लेंगे, तो फिर कैसे देश में शांति रहेगी? शांति देश के विकास के आधारभूत तत्व है। गौरक्षकों ने डर का वातावरण बना दिया है।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है, उसी प्रकार से राष्ट्रीय पशु भी घोषित किया जाना चाहिए। ऐसा कर ही मासूम लोगों की जान बचाई जा सकेगी और डर का वातावरण भी समाप्त होगा।

Next Post

भारत का फैसला, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए चिकित्सा वीजा पर रोक नहीं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ईमेल के जरिए और सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नागरिकों की ओर से चिकित्सा वीजा के लिए ढेरों अनुरोध मिलते रहते हैं। बागले ने कहा, “हमने चिकित्सा वीजा पर रोक नहीं लगाया है..” उन्होंने कहा, “बीते वर्षो […]

You May Like