केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मौसम में आए बदलाव से उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की पहाडियों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। शाम को मसूरी के पास की सुरकंडा की पहाडियों पर भी हिमपात शुरू हो गया। कुमाऊं में मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से ढक गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को 12वीं तक के स्कूल बंद करने की आदेश दिए हैं। उत्तरकाशी जिले में हर्षिल में हल्की बर्फ गिरी तो देहरादून जिले के जनताजीय क्षेत्र चकराता में भी बर्फबारी जारी है।
गुरुवार देर रात से ही मौसम के तेवर तल्ख होने लगे। बदरीनाथ और केदारनाथ में शाम तक करीब डेढ़ से दो फीट बर्फबारी हो चुकी थी। भारी बर्फबारी से जोशीमठ से आगे बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है। वहां अब भी रुक-रुक बर्फ गिर रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी का दौर जारी है। इसके अलावा चमोली में हेमकुंड साहिब, नीती और माणा घाटी के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

Next Post

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ कल, सोनिया-प्रियंका के साथ राहुल भी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर आम आदमी पार्टी , भारतीय जनता पार्टी के साथ अब कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत […]

You May Like