उत्तराखंड : त्रिवेंद्र रावत, सतपाल महाराज मुख्यमंत्री पद की दौड़ में

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल महाराज राज्य का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा को अभूतपूर्व सफतला मिली है। रावत झारखंड में भाजपा के मामलों के प्रभारी हैं। संगठन पर इनकी पकड़ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं। उन्होंने डोइवाला से कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को 24000 से अधिक मतों से हराया है।

महाराज मानव उत्थान सेवा समिति नाम की संस्था के प्रमुख हैं और लोगों को ध्यान लगाने का तरीका सिखाते हैं। उन्हें एक अच्छा प्रशासक माना जाता है। वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। फरवरी 2014 में उन्होंने खुलकर हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया था और एक महीने बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। महाराज ने चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस के राजपाल सिंह बिष्ट को 5000 से अधिक वोटों से हराया है।

Next Post

20 वर्ष के बाद अप्रैल 2018 में चोगम की अगवानी करेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन 20 वर्ष के अंतराल के बाद अगले साल अप्रैल 2018 में द्विवाषिर्क राष्ट्रमण्डल सरकार प्रमुखों (चोगम) की अगवानी करेगा और इस दौरान समूह के 52 सदस्य राष्ट्र उसके समक्ष अवसरों एवं चुनौतियों के बारे में साझा रूख तय करेंगे। शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के नेता भाग […]

You May Like