अष्टमी व्रत आज, लॉकडाउन के बीचं कन्या पूजन कैसे करें

Pahado Ki Goonj
  1.  कैसे ज, लॉकडाउन अष्टमी व्रत आके बीचं कन्या पूजनकरें

देहरादून। मां दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। नवरात्र के आठवें दिन इनकी पूजा का विधान है। इनका वर्ण पूर्णतरू गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कुन्द के फूल से की गई है। इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि श्वेत हैं। अपने पार्वती रूप में इन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। जिसके कारण शरीर एकदम काला पड़ गया था। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान् शिव ने इनके शरीर को गंगाजी के पवित्र जल से धोया तब वह विद्युत प्रभा के समान अत्यंत कांतिमान-गौर हो उठा। तभी से इनका नाम महागौरी पड़ा। इनकी उपासना से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुरूख उसके पास कभी नहीं आते। देवी महागौरी की पूजा करने से कुंडली का कमजोर शुक्र मजबूत होता है। मां महागौरी का ध्यान सार्वधिक कल्याणकारी है। शादी-विवाह में आई रुकावटों को दूर करने के लिए महागौरी का पूजन किया जाता है। महागौरी पूजन से दांपत्य जीवन सुखद बना रहता है। पारिवारिक कलह क्लेश भी खत्म हो जाता है। पं. शक्तिधर त्रिपाठी और ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे ने बताया कि सूर्योदय के पूर्व से ही अष्टमी लग जाएगी और रात्रि के 09रू50 तक रहेगी। सुबह-सवेरे स्‍नान कर भगवान गणेश और महागौरी की पूजा करें। शास्त्रों में अष्टमी को ज्योत आरती करने के बाद 2 वर्ष से लेकर 8-9 वर्ष तक की 9 कन्याओं के पूजन व भोज का विधान है। सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को घर पर आमंत्रित किया जाता है। सभी कन्याओं और बालक की पूजा करने के बाद उन्हें हलवा, पूरी और चने का भोग दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें भेंट और उपहार देकर विदा किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते यह हो नहीं सकेगा। कन्याओं का सामूहिक पूजन और भोज नहीं कराया जा सकेगा। ऐसे में आप अपनी बेटी या घर में मौजूद भतीजी की पूजा कर सकते हैं। पं. शक्तिधर पं. शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कन्या भोज का विकल्प ही श्रेयस्कर होगा। श्रद्धालु 11 कन्याओं के भोज की धनराशि मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के कोष में जमा करा सकते हैं। गरीब, बेसहरा, मजदूरों को भोजन कराना भी धार्मिक उद्देश्य को पूरा कर सकता है।

Next Post

कोरोना के संदेह में सरकारी कर्मचारी ने काटा गला

गंगोलीहाट। उत्तराखंड के गंगोलीहाट में खुद को कोरोना होने के संदेह में एक सरकारी कर्मचारी ने अपना गला काटकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। सर्दी, जुकाम से पीड़ित युवक लोहाघाट के वर्दाखान पशु चिकित्सालय में तैनात है। […]

You May Like