अवैध अफीम की फसल नष्ट करने में जुटा प्रशासन

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड में अवैध तरीके से अफीम की खेती करने वालों पर प्रशासन ने लगाम के लिए कमर कस ली है। अफीम की फसल को नष्ट करने के लिए प्रशासन ने वन विभाग, राजस्व, पुलिस, होमगार्ड समेत विभिन्न विभागों से आठ टीमें गठित की है। जिसमे 40 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इन टीमों के जरिए मसरी, सेवा, बरी, दोणी, भीतरी, सांवणी, सटूडी, हडवाड़ी, फिताड़ी, लिवाड़ी गांव में 100 खेतों से अफीम की फसल को नष्ट किया गया है।

मीडिया से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि टीम के सदस्य चिह्नित गांव में पहुंच गए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम को ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिबंधित फसल नष्ट करने के साथ ही, अवैध खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विभाग के सदस्य अगर अफीम की फसल को नष्ट करने के आदेश का पालन नहीं करेंगे तो कर्मचारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

महापुरुषों की जयंती पर उच्च शिक्षा संस्थानों में नहीं होगी छुट्टी -

देहरादून, उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में अब महापुरुषों की जयंती पर अवकाश नहीं रहेगा। इस दिन इन संस्थानों में विभिन्न शैक्षिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में गढ़वाल मंडल के छात्रसंघ पदाधिकारियों […]