साल का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण शुरू

Pahado Ki Goonj

देहरादून। साल का सबसे बड़ा सुर्यग्रहण शुरू हो गया है। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 10 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण दिखने लगा। प्रदेश की राजधानी देहरादून में कई खगोल प्रेमियों ने इस दुर्लभ ब्रहाण्ड की घटना का दिदार किया। उत्तराखण्ड में सुर्यग्रहण मुख्य रूप से 12 बचकर पांच मिनट पर दिखाई देगा। क्योकि इस समय ग्रहण अपने मध्यकाल में होगा। उत्तराखण्ड में यह नजार 1 बजकर 51 मिनट तक देखा जा सकेगा। देश के अलग अलग हिस्सों में समयानुसार इसका प्रभाव दिखाई देगा। राजस्थान में जयपुर के आसमान से सूर्यग्रहण देखा गया। बता दें राज्य में ग्रहण दोपहर 2,44 पर अपने चरम पर होगा। इसके साथ ही यह 1.44 बजे तक दिखाई देगा। गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर के आसमान में सूर्यग्रहण दिखाई दिया। बता दें यहां दोपहर 11.32 पर सूर्यग्रहण अपने चरम पर होगा। इसके साथ ही 1.32 बजे तक दिखाई देगा। राजधानी दिल्ली में सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। बता दें राजधानी में सूर्यग्रहण दोपहर 3.04 बजे तक दिखाई देगा। ग्रहण दोपहर 12.10 पर अपने चरम पर होगा। यह एशिया, अफ्रीका, प्रशांत, हिंद महासागर, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

Next Post

योग को नित्य जीवन आचरण में शामिल करने की सलाह

देहरादून। प्राकाम्या योग प्राकृतिक चिकित्सा केन्द में विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को हर व्यक्ति को अपने नित्य जीवन आचरण में ढालने की सलाह दी गयी। इस मौके पर प्राकाम्या योग प्राकृतिक चिकत्सा केन्द्र की योगाचार्य पूनम कोहली ने कहा कि […]

You May Like